इस अमिट तृष्णा मैं मेरा कुछ ऐसा हास हुआ
प्रतिपल प्रति क्षण मेरे स्वप्नों का नाश हुआ
जीवन की बहती सरिता फिर मै
यथार्थ के थोडा पास हुआ
नन्ही कोपलें मेरी स्पृह की उद्द्वय्लित मन मेरा करती रहीं
नित नए भेष धर कर इक्षाएं मुझको छलती रहीं
अभिलाषाओं को पूरा करने मैं अहम् का मेरे विकास हुआ
इस अमिट तृष्णा मैं मेरा कुछ ऐसा हास हुआ
पश्च्त्याप की इस बारिश मैं अब मेरी जड़ कमज़ोर हुईं
अविनाशी रहती थी जो कभी अब अश्रुविभोर हुई
शांति का फिर जीवन मैं मुझको आभाष हुआ
इस अमिट तृष्णा मैं मेरा कुछ ऐसा हास हुआ
Thursday, September 3, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
jabardast hindi hai aapki
ReplyDeleteIts beautiful..
ReplyDelete